शेखपुरा: मोहब्बतपुर गांव में हाई स्कूल में नियुक्त गार्ड के साथ दो लोगों ने की मारपीट, सदर अस्पताल में भर्ती
मोहब्बतपुर गांव के हाई स्कूल में नियुक्त गार्ड राकेश कुमार को दो बदमाशों ने एक मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से शेखोपुर सराय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया। स्थिति गंभीर रहने पर सदर अस्पताल शेखपुरा रेफर किया गया। घायल गार्ड ने बताया कि घटना को लेकर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।