शेखपुरा: खांडपर सड़क दुर्घटना में एक युवक हुआ गंभीर रूप से घायल, इलाज के लिए लाया सदर अस्पताल
खांडपर सड़क दुर्घटना में एक बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल शेखपूरा लाया गया है। घायल युवक की पहचान खांडपर निवासी अर्जुन महतो के पुत्र राजेश महतो के रूप में किया गया है। वही इस दुर्घटना में बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।