शेखपुरा: जिले में सुहागिन महिलाओं ने रक्षा सूत्र बांधकर श्रद्धा व आस्था के साथ मनाया सोमवती अमावस्या पर्व
जिले के ग्रामीण क्षेत्र से लेकर शहरी क्षेत्रों की सुहागिन महिलाओं ने पीपल वृक्ष में रक्षा सूत्र बांधकर परंपरागत रूप से सोमवती अमावस्या का पर्व आस्था व श्रद्धा के साथ मनाया गया। महिलाओं ने व्रत रहकर पीपल वृक्ष की पूजा की। पति की लंबी उम्र व सुख-समृद्धि की कामना की। वही पीपल वृक्षों के नीचे सुबह से लेकर दोपहर तक पूजन-अर्चन चलता रहा व मंगलगीत गूंजते रहे।