नौगावां सादात: प्रधान की पशुशाला के भूसे के ढेर में मिला नौकर प्रदीप का सड़ा-गला शव, मौके पर पहुंचे एसपी लखन सिंह यादव
नौगांवा सादात क्षेत्र के गांव नाजरपुर कला में ग्राम प्रधान की पशुशाला के अंदर भूसे के ढेर में नौकर प्रदीप कुमार का कई दिन पुराना सड़ा-गला शव बरामद हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव, स्थानीय पुलिस बल, फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।