परैया: परैया-टिकारी सड़क पर खारपर गांव के पास युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
Paraiya, Gaya | Apr 19, 2026 खारपर गांव के निकट परैया टिकारी सड़क में रविवार दोपहर 12 बजे एक युवक के सर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुचारु सड़क मे हुई घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। मृतक की पहचान छक्कन बिगहा निवासी 30 वर्षीय अवधेश सिंह के रूप में हुई है। अवधेश सिंह के खिलाफ दो हत्या सहित कई आपराधिक मामले परैया थाना में दर्ज है। घटना के बाद टिकारी SDPO जांच में जुट गए है।