कुलपहाड़: दहेज प्रताड़ना से परेशान विवाहिता ने मायके में लगाई फांसी, पीछे छोड़ गई पांच माह के बेटे को, कुलपहाड़ का मामला
मनीषा की शादी 6 मार्च 2025 को अजय अनुरागी निवासी वृंदावनपुरम, नारायण रोड, जिला छतरपुर (मध्य प्रदेश) के साथ हुई थी। मृतका का पांच माह का एक पुत्र अक्ष भी है। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जाता था। मनीषा के पिता और भाई ने बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति फोर व्हीलर देने की नहीं थी, इसी प्रताड़ना के चलते आत्महत्या की।