जनपद आजमगढ़ में पुलिस व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल!
अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन, वाराणसी श्री नवीन अरोरा द्वारा दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय एवं थाना सिधारी का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ वामा सारथी के अंतर्गत क्रिकेट प्रैक्टिस नेट एवं 04 हाईमास्ट लाइटों का उद्घाटन किया गया। साथ ही अपराध नियंत्रण, महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम, संगठित अपराध व मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा आधुनिक तकनीक के उपयोग को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिसकर्मियों की सुविधाओं, समस्याओं के त्वरित निस्तारण एवं जनसामान्य को बेहतर पुलिसिंग उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।
सुरक्षित आजमगढ़, सशक्त पुलिस और बेहतर जनसेवा के संकल्प के साथ।
#AzamgarhPolice #ADGZoneVaranasi #NavinArora #UPPolice #PoliceInspection #WomenSafety #CyberCrime #VamaSaarthi #azamgarh_sadar