नासरीगंज: नासरीगंज प्रखण्ड के मतदान केंद्रों का अधिकारियों ने निरीक्षण कर सुविधाओं का जायजा लिया
लोकसभा चुनाव को लेकर नासरीगंज प्रखण्ड क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों का अधिकारियों ने निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। एसडीएम अनिल बसाक, एसडीपीओ कुमार संजय ने लगभग दो दर्जन मतदान केंद्रों पर जाकर भौतिक सत्यापन किया। जिन विद्यालयों में मतदान केंद्र हैं, वहां पानी, बिजली, शौचालय, रैंप समेत अन्य व्यवस्था को दुरुस्त करने का शीघ्र आदेश दिया।