नासरीगंज: अमियावर-बाईपास स्थित रमजान के अवसर पर भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया
नासरीगंज प्रखण्ड के अमियावर बाईपास स्थित पवित्र रमजान के महीने के अवसर पर जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष सह जहूर स्प्रे पेंटर शॉप के प्रोपराइटर जहूर अंसारी के नेतृत्व में भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर व्यवस्थापक मो. मुस्तफा के द्वारा इफ्तार पार्टी में उपस्थित होने वाले अतिथियों का स्वागत किया गया।