नासरीगंज: उच्च विद्यालय नासरीगंज के लिपिक की मां के श्राद्धकर्म में लोगों ने शोक सभा कर श्रद्धांजलि दी
नासरीगंज नगर के वार्ड 05 निवासी एवं उच्च विद्यालय नासरीगंज के लिपिक आनंद कुमार उर्फ पुट्टू की मां विमला कुंअर(लगभग 70 वर्ष) का श्राद्धकर्म मंगलवार को आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित लोगों ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। शोक सभा में कई लोग मौजूद थे।