#अलीगढ़ में हाथ में तमंचा लेकर लक्ष्मी स्वीट्स पर दबंगई, युवक ने की धक्का-मुक्की, CCTV वायरल पर , पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बरामद किया तमंचा,अलीगढ़ के थाना अकराबाद क्षेत्र की पनेठी चौकी इलाके में लक्ष्मी स्वीट्स पर दबंगई का मामला सामने आया है। हाथ में तमंचा लेकर धमकाने और धक्का-मुक्की करने का वीडियो सीसीटीवी में कैद हुआ, जो सोशल मीडिया पर वायरल है। पीड़ित लक्ष्मीकांत ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया था। पुलिस के मुताबिक सूचना मिलते ही सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया है। एसपी ग्रामीण मनीष कुमार मिश्र के मुताबिक शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं और उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
#Aligarh #BreakingNews #CrimeNews #CCTVVideo #UPPolice
Koil, Aligarh | Sep 30, 2026