#अलीगढ़ ₹2000 से अधिक UPI भुगतान पर शुल्क का विरोध, प्रमोद सिंह बोले- व्यापारी और ग्राहक दोनों परेशान, डिजिटल लेनदेन पर बढ़ा बोझ, सरकार से शुल्क वापस लेने की मांग,अलीगढ़। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, उत्तर प्रदेश के प्रदेश वरिष्ठ मंत्री प्रमोद सिंह ने ₹2000 से अधिक के UPI भुगतान पर शुल्क लगाए जाने को लेकर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि इससे व्यापारियों और ग्राहकों दोनों की परेशानी बढ़ी है। डिजिटल भुगतान आसान होने के बावजूद व्यापारी अतिरिक्त शुल्क, जांच और कागजी कार्रवाई के डर से बड़े UPI भुगतान लेने से कतरा रहे हैं। इससे ग्राहकों को बाजार में नकदी लेकर आने की मजबूरी हो सकती है। प्रमोद सिंह ने सरकार से शुल्क तत्काल वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि संगठन व्यापारियों के हित में इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाएगा।
#UPIPayment #DigitalPayment #CashlessIndia #BusinessNews #AligarhNews #UPINews #TradersIssue
Koil, Aligarh | Sep 30, 2026