#अलीगढ़ #इगलास में दोस्तों के बीच मारपीट, एक व्यक्ति की मौत
अलीगढ़। थाना इगलास क्षेत्र के गांव ज्वार में मंगलवार शाम करीब 7 बजे कुछ दोस्तों के बीच पैसों के विवाद को लेकर मारपीट हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, जहां राजकुमार (करीब 42 वर्ष) की मृत्यु हो चुकी थी।
पुलिस के अनुसार, सभी लोग टावर लगाने का काम करते हैं और पैसों को लेकर उनके बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद मारपीट हुई। मृतक के शव को मृत्यु के सही कारण का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेज दिया गया है।
मामले में प्रकाश में आए शिवम, रवि और अनु की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि तहरीर प्राप्त होने के बाद सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जाएगा। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और अन्य विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
Koil, Aligarh | Sep 29, 2026