पानीपत: पीपीपी में आय 1 लाख से कम होने पर 14,164 कार्ड पीले से गुलाबी रंग में बदले गए
फैमिली आईडी के आधार पर अब पीले से गुलाबी राशन कार्ड बन रहे हैं। हाल ही में आय सत्यापन के बाद जिले में 14 हजार 164 कार्ड बन चुके हैं। इन कार्ड धारकों को अब प्रति कार्ड 35 किलो गेहूं फ्री मिलेगी। इसके साथ ही दो लीटर तेल 100 रुपये, 13 रुपये 50 पैसे की दर से चीनी मिलेगी।