पानीपत: जयहिंद अब अपनी बेरोजगारी के लिए लड़ेंगे: 2020 में चयन, पर अभी तक जॉइनिंग नहीं, शिक्षा सदन पर धरने की तैयारी
बेरोजगारों के लिए धरने-प्रदर्शन और कांवड़ लाने वाले नवीन जयहिंद अब खुद की नौकरी के लिए लड़ेंगे। हरियाणा में जयहिंद सेना के संयोजक नवीन जयहिंद साल 2020 में शारीरिक शिक्षा अध्यापक (PTI) चयनित हुए थे। उनका ज्वाइनिंग लेटर भी आया लेकिन बाद में वापस ले लिया गया।