पानीपत: समालखा में गीता जयंती पर महिलाओं ने निकाली शोभायात्रा, स्कूली बच्चों ने दी प्रस्तुति, धर्म और आध्यात्मिकता का दिया संदेश
पानीपत जिले के समालखा में गीता जयंती का पर्व बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शरण यज्ञ का आयोजन भी किया गया, जिसमें धर्म और आध्यात्मिकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गुड मंडी मंदिर के पास से हुई, जहां से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई।