शाजापुर: शाजापुर में शहरी हाईवे पर स्थित पेट्रोल पंप की राजस्व विभाग द्वारा तहसीलदार न्यायालय के आदेश पर नप्ती की
शाजापुर में शहरी हाईवे पर स्थित पेट्रोल पंप की राजस्व विभाग द्वारा तहसीलदार न्यायालय के आदेश पर नप्ती की। इस मामले में शिकायत होने के बाद तहसीलदार ने एक दल गठित कर नपती करने के आदेश दिए थे। यह शासकीय भूमि है और इस पर पेट्रोल पम्प का संचालन किया जा रहा है।दस्तावेजों में दर्ज भूमि मौके पर नहीं है। करोड़ों रूपए की 11 हजार 302 वर्गफीट जमीन गायब है।