शाजापुर: वार्ड नंबर-27 गोकुल धाम कॉलोनी के लोगों ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन, सड़क व पानी की व्यवस्था करने की मांग की
कलेक्ट्रेट में वार्ड नंबर 27 गोकुल धाम कालोनी के रहवासियों ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर पानी एवं सड़क की मांग की। रहवासियों ने बताया बारिश के दिनों में सड़क न होने से कीचड़ हो जाता है। कीचड़ के कारण यहां से निकलना मुश्किल है। कीचड़ में बच्चों की स्कूल बस नहीं आ रही है। पानी की व्यवस्था न होने से पानी के टैंकर मंगाने पड़ते हैं। बारिश में टैंकर नहीं आ रहे है।