शाजापुर: ग्राम मंडोदा में ट्रैक्टर में हवा भरने के दौरान रिंग उछलकर सिर में लगने का घायल व्यक्ति की हुई मौत
मंडोदा निवासी रईस खां की पंचर बनाने की दुकान थी। सोमवार शाम को यह एक ट्रैक्टर का पंचर जोड़ने के बाद टायर में हवा भर रहे थे, इसी दौरान टायर फट गया। टायर फटने से उसके अंदर लगी लोहे की स्टेफनी भी टूट गई और उछलकर रईस के सिर में लगी। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से उज्जैन रेफर किया था जहां रास्ते में रईस खा की मौत हो गई ।पीएम के बाद शव परिजनों को सोपा गया।