शाजापुर: हाट मैदान में सरकारी महिला चिकित्सक के निजी क्लीनिक सेंटर को प्रशासन ने किया सील
शाजापुर में प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने शहीद भगतसिंह मार्ग पर स्थित सर्वोत्तम सुयश क्लिनिक सेंटर पर जांच के दौरान अनियमितता मिलने पर उसे सील करने की कार्रवाई की। स्वास्थ्य विभाग से इस क्लिनिक को मरीजों को परामर्श देने की अनुमति मिली थी लेकिन प्रशासन को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी यहां पर प्रसुताओं को भर्ती कर डिलीवरी की जा रही है।