शाजापुर: ग्राम रंथभंवर के पास आत्महत्या करने रेल की पटरी के बीच सो गई महिला, मालगाड़ी के डिब्बे उपर से गुजरे फिर भी बच गई जान
बेरछा क्षेत्र में ग्राम रंथभंवर के पास एक महिला आत्महत्या करने के लिए रेल की पटरी के बीच सो गई। उसके ऊपर से मालगाड़ी के कुछ डिब्बे भी गुजर गए। किंतु महिला की किस्मत इतनी अच्छी थी कि उसे खरोंच तक नही आई। घटनाक्रम के वीडियो सामने आए हैं। बेरछा थाना प्रभारी अंकित मुकाती ने बताया कि घटना पिछले बुधवार की है। सुंदरसी निवासी महिला कंचनबाई घरेलू विवाद से नाराज थी।