शाजापुर: मक्सी उज्जैन रोड पर बाइक और कार की जोरदार भिड़ंत में मक्सी के बाइक सवार युवक की मौत
मक्सी उज्जैन रोड पर दोपहर के समय एक सड़क हादसे में मक्सी के युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दुर्घटना कायथा लक्ष्मीपुर फंटा के आगे घटी जहां मक्सी निवासी बाइक सवार और कार की आपस में भिड़ंत हो गई। दोनो वाहनों की भिड़ंत इतनी भयानक थी की बाइक सवार युवक का हाथ कंधे से अलग हो गया। जिसमें बाइक चालक महेश पिता बाबूलाल 35 साल मक्सी की मौके पर मौत हो गई।