ककरहा गांव में युवती ने सनातन धर्म अपनाकर मंदिर में शादी रचाई है। सीतापुर जनपद के तंबौर क्षेत्र के ककरहा गांव में एक युवती द्वारा अपनी स्वेच्छा से सनातन धर्म अपनाकर विवाह करने का मामला सामने आया है। तंबौर की रहने वाली रिजवाना ने सनातन धर्म स्वीकार करते हुए अपना नाम पूजा रख लिया और महराजगंज जिले के आशुतोष यादव के साथ मंदिर में वैदिक रीति-रिवाज से संपन्न हुआ।