आगर: आगर कोतवाली थाने में DIG का निरीक्षण, राहवीर योजना रथ को दिखाई हरी झंडी
उज्जैन रेंज के DIG नवनीत भसीन ने मंगलवार दोपहर एक बजे आगर कोतवाली थाना परिसर का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने रिकॉर्ड, शाखाओं की कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। निरीक्षण के बाद DIG ने राहवीर योजना रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और पुलिसिंग में पारदर्शिता व तत्परता बढ़ाने के निर्देश दिए।