आगर: मां के इलाज के लिए गिरवी रखी जमीन छुड़ाने हेतु दिव्यांग दयाराम 4 साल से भटक रहा, आगर कलेक्टर से लगाई गुहार
नलखेड़ा तहसील के बेरछाखेड़ी गांव के 39 वर्षीय दिव्यांग दयाराम अपनी पुश्तैनी जमीन छुड़वाने के लिए वर्षों से प्रशासनिक दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं। मां के इलाज के लिए वर्ष 2018 में 5 बीघा जमीन 5 लाख रुपये में गिरवी रखी थी, लेकिन कोविड के दौरान मां का निधन हो गया। आर्थिक तंगी के कारण वे अब तक जमीन वापस नहीं ले पाए।