आगर: कलेक्टर प्रीति यादव ने वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण किया, स्वच्छता और बेहतर सुविधाओं के दिए निर्देश
कलेक्टर प्रीति यादव ने मंगलवार शाम 4 बजे मालीखेड़ी रोड स्थित वन स्टॉप सखी सेंटर का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान आश्रित महिलाओं के लिए उपलब्ध आश्रय, भोजन, सुरक्षा और ठंड से बचाव की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने कर्मचारियों से काउंसलिंग और सहायता सेवाओं की जानकारी लेते हुए स्वच्छता और मौसम अनुरूप सुविधाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।