आगर: युवा उत्सव में आगर मालवा की टीम ने प्रदेश में तीसरा स्थान जीता, कलेक्टर प्रीति यादव ने दी बधाई
आगर मालवा जिले के लिए गर्व का क्षण राज्य स्तरीय युवा उत्सव में उज्जैन संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए जिले की लोकनृत्य टीम ने प्रदेश स्तर पर तीसरा स्थान हासिल किया। 17 और 18 नवंबर को आयोजित प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रस्तुति देकर युवाओं ने जिले का नाम रोशन किया। उपलब्धि पर मंगलवार दोपहर 12 बजे प्रतिभागियों ने कलेक्टर प्रीति यादव से मुलाकात की।