Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री

सफाई कर्मियों का हड़ताल कब होगा खत्म? गंदगी के अंबार पर क्या बोलें विधायक #patna #shortvideo #viral

Patna Rural, Patna | Aug 6, 2026

MORE NEWS

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आज दिनांक 12.08.2026 को सासाराम में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। उप विकास आयुक्त रोहतास, अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी रोहतास एवं नगर आयुक्त, नगर निगम सासाराम की संयुक्त अगुवाई में आयोजित इस रैली में प्रशासनिक पदाधिकारियों, कर्मियों तथा निजी एवं सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने पूरे जोश, उमंग और उत्साह के साथ हाथों में तिरंगा लेकर देशप्रेम एवं राष्ट्रभक्ति के नारे लगाए और आम लोगों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने का संदेश दिया। बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने रैली को विशेष रूप से प्रभावी और आकर्षक बना दिया।

#HarGharTiranga 
#harghartiranga🇮🇳 
#Rohtas
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Samrat Choudhary 
Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar 
Narendra Modi

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आज दिनांक 12.08.2026 को सासाराम में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। उप विकास आयुक्त रोहतास, अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी रोहतास एवं नगर आयुक्त, नगर निगम सासाराम की संयुक्त अगुवाई में आयोजित इस रैली में प्रशासनिक पदाधिकारियों, कर्मियों तथा निजी एवं सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने पूरे जोश, उमंग और उत्साह के साथ हाथों में तिरंगा लेकर देशप्रेम एवं राष्ट्रभक्ति के नारे लगाए और आम लोगों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने का संदेश दिया। बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने रैली को विशेष रूप से प्रभावी और आकर्षक बना दिया। #HarGharTiranga #harghartiranga🇮🇳 #Rohtas Information & Public Relations Department, Government of Bihar Samrat Choudhary Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar Narendra Modi

Patna, Bihar | Aug 12, 2026

‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के तहत तिलौथू प्रखंड के हुरका पंचायत में जिला पदाधिकारी, रोहतास के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
जिसमें पुलिस अधीक्षक, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, ग्रामीणों एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
हाथों में तिरंगा और दिल में राष्ट्रभक्ति के साथ निकली यात्रा में एकता एवं जनभागीदारी का अनुपम संगम देखने को मिला।

#HarGharTiranga #HarGharTiranga2026 #TirangaYatra  #ArtCulture #RohtasDistrict

‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के तहत तिलौथू प्रखंड के हुरका पंचायत में जिला पदाधिकारी, रोहतास के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, ग्रामीणों एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा और दिल में राष्ट्रभक्ति के साथ निकली यात्रा में एकता एवं जनभागीदारी का अनुपम संगम देखने को मिला। #HarGharTiranga #HarGharTiranga2026 #TirangaYatra #ArtCulture #RohtasDistrict

Patna, Bihar | Aug 12, 2026

आज दिनांक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आज दिनांक 12.08.2026 को रोहतास जिले के सभी प्रखंडों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इसी क्रम में तिलौथू प्रखंड के हुरका पंचायत में जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री रौशन कुमार की अगुवाई में तिरंगा रैली निकाली गई।

तिंरगा यात्रा में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, प्रशासनिक पदाधिकारियों, कर्मियों तथा सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ग्रामीणों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम के नारे लगाए तथा आम लोगों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने का संदेश दिया। स्थानीय महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने रैली को विशेष रूप से प्रभावी बनाया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर रैली में शामिल होकर राष्ट्रभक्ति की भावना का परिचय दिया। इस दौरान राष्ट्रध्वज और देशभक्ति के नारों से पूरा मार्ग गुंजायमान रहा। लोगों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं राष्ट्र के प्रति सम्मान की भावना का संदेश दिया।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान राष्ट्र के प्रति सम्मान, गौरव, एकता एवं देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक लोग अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जनभागीदारी का व्यापक स्वरूप दें। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं एवं बच्चों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की, ताकि नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम, देश के प्रति कर्तव्यबोध और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान की भावना और मजबूत हो सके।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज के हर वर्ग को एक साथ जोड़ने और राष्ट्र के प्रति सामूहिक भावना को सशक्त बनाने का अवसर मिलता है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देश की स्वतंत्रता, त्याग और बलिदान की गौरवशाली परंपरा को याद करने तथा राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करने का भी अवसर है।

#HarGharTiranga 
#HarGharTiranga🇮🇳
#Rohtas
#DistrictAdministration 
Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

आज दिनांक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आज दिनांक 12.08.2026 को रोहतास जिले के सभी प्रखंडों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इसी क्रम में तिलौथू प्रखंड के हुरका पंचायत में जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री रौशन कुमार की अगुवाई में तिरंगा रैली निकाली गई। तिंरगा यात्रा में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, प्रशासनिक पदाधिकारियों, कर्मियों तथा सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ग्रामीणों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम के नारे लगाए तथा आम लोगों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने का संदेश दिया। स्थानीय महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने रैली को विशेष रूप से प्रभावी बनाया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर रैली में शामिल होकर राष्ट्रभक्ति की भावना का परिचय दिया। इस दौरान राष्ट्रध्वज और देशभक्ति के नारों से पूरा मार्ग गुंजायमान रहा। लोगों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं राष्ट्र के प्रति सम्मान की भावना का संदेश दिया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान राष्ट्र के प्रति सम्मान, गौरव, एकता एवं देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक लोग अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जनभागीदारी का व्यापक स्वरूप दें। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं एवं बच्चों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की, ताकि नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम, देश के प्रति कर्तव्यबोध और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान की भावना और मजबूत हो सके। जिला पदाधिकारी ने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज के हर वर्ग को एक साथ जोड़ने और राष्ट्र के प्रति सामूहिक भावना को सशक्त बनाने का अवसर मिलता है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देश की स्वतंत्रता, त्याग और बलिदान की गौरवशाली परंपरा को याद करने तथा राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करने का भी अवसर है। #HarGharTiranga #HarGharTiranga🇮🇳 #Rohtas #DistrictAdministration Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Patna, Bihar | Aug 12, 2026

“हर घर तिरंगा अभियान-2026” के अंतर्गत जिला प्रशासन, रोहतास द्वारा आज दिनांक 12 अगस्त 2026 को काराकाट प्रखंड में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

तिरंगा यात्रा में प्रखंड विकास पदाधिकारी, काराकाट की अगुवाई में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, आमजनों एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

#HarGharTiranga
#HarGharTirangaAbhiyan
#DistrictAdministration
#Rohtas
Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

“हर घर तिरंगा अभियान-2026” के अंतर्गत जिला प्रशासन, रोहतास द्वारा आज दिनांक 12 अगस्त 2026 को काराकाट प्रखंड में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा में प्रखंड विकास पदाधिकारी, काराकाट की अगुवाई में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, आमजनों एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। #HarGharTiranga #HarGharTirangaAbhiyan #DistrictAdministration #Rohtas Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Patna, Bihar | Aug 12, 2026

आज दिनांक 12.08.2026 को जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा द्वारा प्रखंड सह अंचल कार्यालय, चेनारी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पदाधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति पंजी की जांच करते हुए कार्यालयीन कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को ससमय कार्यालय पहुंचकर पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया, ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने म्यूटेशन, परिमार्जन, ई-मापी, भूमि अभिलेखों के अद्यतन, ऑनलाइन आवेदनों के निष्पादन तथा निवास, आय एवं जाति प्रमाण-पत्र से संबंधित लंबित मामलों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सभी लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि दाखिल-खारिज, परिमार्जन एवं ई-मापी जैसे राजस्व मामलों में अनावश्यक विलंब से लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसलिए प्रत्येक आवेदन का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। 

जिला पदाधिकारी ने प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय, चेनारी में आए ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानी और संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित निष्पादन का निर्देश दिए। इस दौरान हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला पदाधिकारी ने जिलेवासियों से अपील की कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक लोग अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराएं तथा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जनभागीदारी का व्यापक स्वरूप प्रदान करें।

#IPRD
#DistrictAdministration 
#Rohtas
#Chenari
#BiharGovernment 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

आज दिनांक 12.08.2026 को जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा द्वारा प्रखंड सह अंचल कार्यालय, चेनारी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पदाधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति पंजी की जांच करते हुए कार्यालयीन कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को ससमय कार्यालय पहुंचकर पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया, ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने म्यूटेशन, परिमार्जन, ई-मापी, भूमि अभिलेखों के अद्यतन, ऑनलाइन आवेदनों के निष्पादन तथा निवास, आय एवं जाति प्रमाण-पत्र से संबंधित लंबित मामलों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सभी लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि दाखिल-खारिज, परिमार्जन एवं ई-मापी जैसे राजस्व मामलों में अनावश्यक विलंब से लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसलिए प्रत्येक आवेदन का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। जिला पदाधिकारी ने प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय, चेनारी में आए ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानी और संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित निष्पादन का निर्देश दिए। इस दौरान हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला पदाधिकारी ने जिलेवासियों से अपील की कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक लोग अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराएं तथा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जनभागीदारी का व्यापक स्वरूप प्रदान करें। #IPRD #DistrictAdministration #Rohtas #Chenari #BiharGovernment Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Patna, Bihar | Aug 12, 2026

सफाई कर्मियों का हड़ताल कब होगा खत्म? गंदगी के अंबार पर क्या बोलें विधायक #patna #shortvideo #viral - Patna Rural News