आज दिनांक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आज दिनांक 12.08.2026 को रोहतास जिले के सभी प्रखंडों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इसी क्रम में तिलौथू प्रखंड के हुरका पंचायत में जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री रौशन कुमार की अगुवाई में तिरंगा रैली निकाली गई।
तिंरगा यात्रा में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, प्रशासनिक पदाधिकारियों, कर्मियों तथा सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ग्रामीणों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम के नारे लगाए तथा आम लोगों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने का संदेश दिया। स्थानीय महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने रैली को विशेष रूप से प्रभावी बनाया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर रैली में शामिल होकर राष्ट्रभक्ति की भावना का परिचय दिया। इस दौरान राष्ट्रध्वज और देशभक्ति के नारों से पूरा मार्ग गुंजायमान रहा। लोगों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं राष्ट्र के प्रति सम्मान की भावना का संदेश दिया।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान राष्ट्र के प्रति सम्मान, गौरव, एकता एवं देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक लोग अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जनभागीदारी का व्यापक स्वरूप दें। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं एवं बच्चों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की, ताकि नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम, देश के प्रति कर्तव्यबोध और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान की भावना और मजबूत हो सके।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज के हर वर्ग को एक साथ जोड़ने और राष्ट्र के प्रति सामूहिक भावना को सशक्त बनाने का अवसर मिलता है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देश की स्वतंत्रता, त्याग और बलिदान की गौरवशाली परंपरा को याद करने तथा राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करने का भी अवसर है।
#HarGharTiranga
#HarGharTiranga🇮🇳
#Rohtas
#DistrictAdministration
Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Aug 12, 2026