कानपुर: भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडलायुक्त से की शिकायत,पालिका स्टेडियम के पीछे अवैध रूप से हरे पेड़ काटे जाने का मामला
बृजेन्द्र स्वरूप पार्क स्थित पालिका स्टेडियम के निर्माण में 80 हरे पेड़ों को काट दिया गया है। कई वर्षों पुराने सरकारी पेड़ नीम, पीपल, बरगद, अशोक व फलदार आदि के पेड़ थे। इसको लेकर भाजपा युवा जिलाध्यक्ष हर्षित श्रीवास्तव ने सोमवार को मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई की मांग।