कानपुर: कल्याणपुर थाना क्षेत्र में पनकी रोड पीएनबी वाली गली में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस जांच में जुटी
कल्याणपुर थाना क्षेत्र में पनकी रोड पीएनबी वाली गली में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची कल्याणपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है, फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।