रायडीह: भटकते हुए गुमला पहुंचा 10 वर्षीय बच्चा, स्वजन की तलाश में जुटी पुलिस।
रायडीह थाना क्षेत्र के कांसीर बड़काकोना निवा
Raidih, Gumla | Sep 20, 2026 रायडीह थाना क्षेत्र के कांसीर बड़काकोना निवासी 10 वर्षीय आशीष लकड़ा रविवार दोपहर भटकते हुए गुमला शहर पहुंच गया। शहर में बच्चे को अकेले घूमता देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बच्चे को अपने संरक्षण में लेकर उससे पूछताछ की। पूछताछ के दौरान बच्चे ने अपना नाम आशीष लकड़ा तथा पिता का नाम अरूण लकड़ा बताया।