कोल: मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस लाइन में वूमेन मैराथन का आयोजन किया गया, एसएसपी ने दिखाई हरी झंडी
Koil, Aligarh | Oct 8, 2025 अलीगढ़ में मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस लाइन में वूमेन मैराथन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम का शुभारम्भ वरिष्ठ एसएसपी नीरज जादौन ने हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस कार्यक्रम में अलीगढ़ जनपद के विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं, महिला पुलिसकर्मी एवं सामाजिक संस्थाओं से जुड़ी हुई महिलाएं एवं युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।