कोल: सर्किट हाउस में आत्मनिर्भर भारत बनाने को लेकर भाजपा विधायक व नेताओं ने की प्रेस वार्ता, स्वदेशी पर दिया जोर
Koil, Aligarh | Oct 8, 2025 सर्किट हाउस में आत्मनिर्भर भारत बनाने को लेकर भाजपा विधायक और नेताओं ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया है। प्रेस वार्ता को जिला अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह लाल और विधायकों ने सम्बोधित किया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह लाल ने स्वदेशी अपनाने और आत्मनिर्भर भारत बनाने पर जोर दिया है।