कोल: नगर आयुक्त ने ₹90 लाख से अधिक के प्रतिबंधित उत्पादों को A2Z प्लांट में कराया नष्ट, दी चेतावनी
Koil, Aligarh | Oct 8, 2025 उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप नगर निगम अलीगढ़ द्वारा शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया जा रहा है। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा की मौजूदगी में बुधवार को नगर निगम टीम ने ए टू ज़ेड प्लांट पर लगभग 30 ट्रक प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक उत्पादों का निस्तारण कराया। नष्ट कराये गए उत्पादों की कीमत 90 लाख से अधिक है।