मांडर: गोरे में खेले गए फुटबॉल टूर्नामेंट में हीरा नागपुर संघ नारो बना चैंपियन
Mandar, Ranchi | Oct 3, 2026 मांडर प्रखंड के गोरे में शनिवार शाम 5 बजे खान ब्रदर्स द्वारा आयोजित पांच दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में हीरा नागपुर संघ नारो ने किंग फाइटर लोयो को एक गोल से हराकर खिताब जीत लिया। विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ तीन लाख और उपविजेता को दो लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी गई। पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने फाइनल का उद्घाटन किया और ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे...