भरथना: भरथना में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ बड़ा एक्शन, प्रशासन ने चलाया बुलडोजर।
इटावा में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ बड़ा एक्शन, प्रशासन ने चलाया बुलडोजर। भरथना तहसील के नगला चुन्नी ग्राम पंचायत पालीखुर्द में प्रशासन ने ढाई बीघा भूमि को कब्जा मुक्त कराया। कब्जाधारी ने शौचालय सहित झोपड़ी बना रखी थी, जिसे बुलडोजर से ध्वस्त किया गया। ग्राम पंचायत को सौंपी गई भूमि, राजस्व विभाग और पुलिस की तैनाती में हुई कार्रवाई।