नागौर: बिरलोका गांव में आज मुख्यमंत्री का आयुष्मान आरोग्य शिविर होगा, जानकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने दी
Nagaur, Nagaur | Dec 15, 2024 नागौर जिले के बिरलोका में आज रविवार को राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्म दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जुगल किशोर सैनी ने बताया कि आज बिरलोका गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य शिविर का शुभारंभ होगा।