नागौर: बासनी के निकट ओवरब्रिज पर सड़क हादसे में कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की हुई मौत
Nagaur, Nagaur | Dec 15, 2024 नागौर जिले के बासनी के निकट शनिवार देर रात ओवरब्रिज पर कार ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बांसडा निवासी एक युवक की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था की टक्कर के बाद बाइक सवार युवक ओवरब्रिज से तीस फीट नीचे जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागौर जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।