Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
दुर्घटना
Police
Bihar
India
बीजेपी
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Dm
Up
मध्यप्रदेश
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
kalaankit92_2
देहरादून: उत्तराखंड में बारिश का कहर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, लगातार बारिश से 85 सड़कें बंद
Dehradun, Dehradun
| Aug 22, 2026
#national
#life_threatening
#natural disaster
MORE NEWS
रायपुर विधानसभा क्या है "गुरु जी" की रणनीति? कैसे भेदेंगे उमेश शर्मा (काऊ) का किला? खनन से लेकर मूलभूत मुद्दों और प्राथमिकताओं पर खास चर्चा। NIU #RaipurVidhansabha #MahendraNegi #GuruJi #2027Election #Uttarakhand मुख्यमंत्री कार्यालय, उत्तराखंड Indian National Congress Uttarakhand Umesh Sharma Kau
Dehradun, Dehradun | Aug 22, 2026
चमोली टीआरटी हादसे के मृतक श्रमिकों के आश्रितों को मिलेंगे 45 लाख, घायलों को 3.50 लाख रुपये चमोली। विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना (VPHEP) के टेल रेस टनल (TRT) में 13 अगस्त को हुई अप्रत्याशित आपदा से प्रभावित श्रमिकों के मामले में प्रशासन, टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड (THDCIL), हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी (HCC) और हिंदुस्तान जल विद्युत परियोजना निर्माण श्रमिक संघ के प्रतिनिधियों के बीच महत्वपूर्ण सहमति बनी है। उप जिलाधिकारी चमोली की अध्यक्षता में हुई संयुक्त वार्ता में मृत श्रमिकों के आश्रितों को विभिन्न स्रोतों से मिलने वाली सहायता को मिलाकर करीब 45 लाख रुपये तथा प्रत्येक घायल श्रमिक को 3.50 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने पर सहमति बनी। वार्ता के दौरान श्रमिक संघ ने हादसे में प्रभावित श्रमिकों और उनके आश्रितों को सम्मानजनक एवं समुचित अनुग्रह सहायता उपलब्ध कराने की मांग रखी। विस्तृत विचार-विमर्श के बाद तय हुआ कि मृत श्रमिकों के संबंधित आश्रितों को विभिन्न स्रोतों से मिलने वाली सहायता एवं अनुग्रह राशि को सम्मिलित करते हुए कुल लगभग 45 लाख रुपये दिए जाएंगे। इसमें टीएचडीसीआईएल की ओर से 11.50 लाख रुपये और एचसीसी की ओर से 11.50 लाख रुपये शामिल हैं। इसके अलावा राज्य सरकार, केंद्र सरकार तथा श्रमिक मुआवजा आदि के तहत मिलने वाली अन्य सहायता राशि भी इसमें शामिल होगी। वहीं, प्रत्येक घायल श्रमिक को विभिन्न स्रोतों से कुल 3.50 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दिए जाने पर सहमति बनी। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि मृत श्रमिकों के आश्रितों और घायल श्रमिकों से संबंधित आवश्यक दस्तावेज प्राप्त होने, उनके सत्यापन तथा अन्य औपचारिकताएं पूरी होने के बाद संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के भीतर अनुग्रह राशि लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जाएगी। वार्ता सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक माहौल में संपन्न हुई। इस दौरान श्रमिक संघ ने परियोजना के निर्माण कार्य में पूर्ण सहयोग देने और कार्यों को दोबारा शुरू करने के लिए सहमति जताई। बैठक में टीएचडीसीआईएल की ओर से अधिशासी निदेशक अजय वर्मा सहित अधिकारी, एचसीसी के प्रोजेक्ट मैनेजर विनोद कुमार समेत अन्य अधिकारी तथा हिंदुस्तान जल विद्युत परियोजना निर्माण श्रमिक संघ के महामंत्री सोहन कुमार, उपाध्यक्ष गोपाल सिंह नेगी, सह-सचिव सूरज कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
Dehradun, Dehradun | Aug 22, 2026
उत्तराखंड शिक्षा विभाग में कार्यरतपहाड़ के लाल को OXFORD UNIVERSITY से मिला निमंत्रण। विश्व भर से आए प्रतिनिधियों को करेंगे संबोधित देंगे अपना व्याख्यान! #followerseveryonehighlights
Dehradun, Dehradun | Aug 22, 2026
यमुनोत्री में दिनभर मचा घमासान, आरोप DM सप्ताह भर के लिए हुए गायब, पक्षपात व 10% कमिशन की डिमांड, सड़कों पर हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा । NIU #sanjaydobhal #Yamunotrividhansabha #jilayojnascam मुख्यमंत्री कार्यालय, उत्तराखंड
Dehradun, Dehradun | Aug 21, 2026
देहरादून में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर बड़ा अपडेट! जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ अहम बैठक संपन्न हुई। मुख्य बिंदु: जिले में अब तक 11.90 लाख से अधिक मतदाताओं की मैपिंग पूरी। वर्ष 2003 की मतदाता सूची के मिलान में विसंगतियां मिलने पर 5.47 लाख नोटिस जारी, जिनमें से 3.95 लाख मामलों की सुनवाई पूरी। 96,187 ऐसे मतदाता चिन्हित जिनका नाम यूपी और उत्तराखंड दोनों राज्यों में दर्ज है; BLO घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे और मतदाताओं को स्वेच्छा से एक राज्य चुनने का अवसर मिलेगा। प्रारूप-7 में झूठी घोषणा या गलत आपत्ति दर्ज कराने वालों पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत सख्त विधिक कार्रवाई होगी। मतदाता सूची एवं पुनरीक्षण से संबंधित आधिकारिक जानकारी के लिए CEO Uttarakhand Portal पर विजिट करें। #Dehradun #VoterListRevision #SIR #UttarakhandNews #ElectionUpdates #DehradunDM #VoterVerification #BreakingNews
Dehradun, Dehradun | Aug 21, 2026