रेवाड़ी: अदालत द्वारा उद्घोषित एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार
Rewari, Rewari | Apr 20, 2026 चौकी भाडावास गेट पुलिस ने अदालत द्वारा उद्घोषित किए गए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान जिला नूंह के गांव दौहा निवासी असलम के रूप में हुई है। आरोपी काफी दिनों से थाना बावल में दर्ज पशु क्रूरता के एक मामले में अदालत में पेश नहीं हो रहा था।