रेवाड़ी में महावीराष्टक महामण्डल विधान का भव्य शुभारंभ
रेवाड़ी। श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र, नसियां जी, रेवाड़ी में आषाढ़ अष्टान्हिका पावन पर्व के अवसर पर परम पूज्य त्रिलोकतीर्थ प्रणेता पंचम पट्टाचार्य 108 श्री के सन्मति सागर जी महाराज की सुशिष्या परम पूज्य गणिनी आर्यिका डॉ. श्री 105 सरस्वती भूषण माताजी (संघस्थ) के पावन सान्निध्य में महावीराष्टक महामण्डल विधान (बीजाक्षर सहित) का शुभारंभ अत्यंत श्रद्धा एवं भक्ति के साथ हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ महास्नात्रकाभिषेक, शांतिधारा, घटयात्रा, ध्वजारोहण, आचार्य निमंत्रण, मंडप शुद्धि, सकलीकरण, पात्र शुद्धि तथा नित्य नियम पूजन से हुआ। इसके पश्चात श्रद्धालुओं ने बीजाक्षर सहित महावीराष्टक महामण्डल विधान में उत्साहपूर्वक सहभागिता कर धर्मलाभ प्राप्त किया।
विधान में प्रतिष्ठाचार्य पं. विजयकुमार जैन (आगरा) द्वारा विधि-विधान संपन्न कराया जा रहा है। संध्या समय भजन संध्या, गुरु भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा हैं!
यह धार्मिक आयोजन 31 जुलाई तक प्रतिदिन प्रातः 6:15 बजे धार्मिक अनुष्ठानों के साथ जारी रहेगा तथा 1 अगस्त 2026 को हवन एवं पूर्णाहुति के साथ इसका समापन होगा।
चातुर्मास समिति के प्रधान महेंद्र जैन ने बताया ध्वजारोहण सूरज भान जैन परिवार और शांति धारा का सौभाग्य विवेक अक्षत जैन एवं सोधर्म बनने का सौभाग्य अजय जैन को मिला!
आयोजकों ने समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने का आग्रह किया है।
Rewari, Rewari | Jul 27, 2026