Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
image
image

गुरु दक्ष प्रजापति जयंती 9 अगस्त को, मेधावी विद्यार्थियों व समाज की प्रतिभाओं का होगा सम्मान रेवाड़ी। प्रजापति समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को मॉडल टाउन स्थित एक निजी रेस्टोरेंट में ओमप्रकाश (सेवानिवृत्त क्षेत्रीय प्रबंधक, बैंक) की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 9 अगस्त को आयोजित होने वाली गुरु दक्ष प्रजापति जयंती एवं सम्मान समारोह की तैयारियों और रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रजापति समाज के प्रधान रोशनलाल प्रजापति, मास्टर महेंद्र प्रजापति एवं लल्लू प्रधान प्रजापति ने संयुक्त रूप से बताया कि गुरु दक्ष प्रजापति जयंती गुरु दक्ष प्रजापति चौक, रेवाड़ी पर धूमधाम से मनाई जाएगी। समारोह में समाज के मेधावी विद्यार्थियों, खिलाड़ियों तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 से 2026 के बीच 10वीं व 12वीं कक्षा में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं, बीए, बीकॉम, बीएससी, एमएससी में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों, डॉक्टर, इंजीनियर, आईआईटी एवं नीट में चयनित प्रतिभाओं, तथा जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा समाज के पंच, सरपंच, जिला परिषद एवं वार्ड परिषद के वर्तमान व पूर्व सदस्य, सरकारी कर्मचारी, सेवानिवृत्त कर्मचारी, अधिवक्ता, पत्रकार तथा प्रजापति समाज के लंबरदारों को भी सम्मानित किया जाएगा। समाज पदाधिकारियों ने बताया कि सम्मान के पात्र सभी विद्यार्थी एवं अन्य सदस्य अपने प्रमाण-पत्र निर्धारित स्थान पर जमा करवाएं, ताकि उन्हें समारोह में सम्मानित किया जा सके। बैठक में समारोह के सफल आयोजन के लिए समाज के सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं, जिन्हें सभी ने सहर्ष स्वीकार किया। बैठक में मुख्य रूप से चौधरी दौलतराम 360, श्रीराम थानेदार प्रजापति, संजय प्रधान, के.के. प्रजापति, राजकुमार प्रजापति, हरिकिशन प्रजापति, महेश कुमार प्रजापति, राजेश कुमार (रामपुर), धर्मवीर, मंगतराम, हीरालाल ठेकेदार, रामकिशन, रामकुमार, जगदीश, सुरेश कुमार (सदस्य, कष्ट निवारण समिति रेवाड़ी), पूर्व पार्षद धनीराम, वरिष्ठ पत्रकार हंसराज वर्मा, धर्मवीर बीकानेर, मूलचंद बीकानेर, दिनेश कुमार (गोकलगढ़), अशोक कुमार (रामपुर), रोहतास कुमार, हेमंत कुमार, वीर सिंह (जाड़रा) सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Rewari, Rewari | Jul 26, 2026