शाजापुर: शाजापुर क्षेत्र में वर्षा और ओले गिरने से फसलों को हुआ नुकसान, किसान संघ ने की सर्वे और राहत राशि देने की मांग
शाजापुर क्षेत्र के ग्राम दुपाड़ा, बिजाना, नैनावद सहित कई गांवों में वर्षा हुई और ओले भी गिरे। इससे खेतों में खड़ी गेंहू, चने व अन्य फसलों को नुकसान हुआ है। साथ ही खेतों में काटकर रखी गई फसलों को भी नुकसान होने की संभावना है। भारतीय किसान संघ ने सरकार से फसलों के नुकसान को दो-तीन दिन में ही फसल नुकसान का सर्वे करने और आर्थिक सहायता देने की मांग की है।