शाजापुर: ग्राम उकावता के शासकीय स्कूल में हुई चोरी, लैपटॉप और एलईडी टीवी, प्रिंटर चुरा ले गए चोर
सुनेरा थाना क्षेत्र के ग्राम उकावता स्थित शासकीय हाईस्कूल में चोरी की वारदात हुई है।चोरों ने स्कूल के दरवाजे पर लगा ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सुनेरा थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार मामले में बनवारीलाल सेन निवासी शीतला माता कालोनी सारंगपुर की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।