चलकुशा प्रखंड : मसकेडीह पंचायत के पैरामाउंट स्कूल में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता, वैज्ञानिक सोच और कल्पनाशीलता का सुंदर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना तथा उनकी कलात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना था।
प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, सौर ऊर्जा, विद्युत उत्पादन, स्वच्छ ऊर्जा, प्रदूषण नियंत्रण, कृषि एवं आधुनिक तकनीक जैसे विषयों पर आकर्षक वैज्ञानिक मॉडल प्रस्तुत किए। कला प्रदर्शनी में चित्रकला, हस्तकला, सजावटी वस्तुओं और विभिन्न रचनात्मक कलाकृतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, पर्यावरण, सामाजिक जागरूकता और दैनिक जीवन से जुड़ी झलक दिखाई। इस कार्यक्रम में चलकुशा प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमती अमृता सिंह, आलोक सिंह अध्यक्ष मुखिया संघ चलकुशा, सांसद प्�