मुर्शिदाबाद: जुए के अड्डे पर छापा मारने पहुंची पुलिस टीम पर बम से हमला, ASI गंभीर रूप से घायल
मुर्शिदाबाद: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में जुए के अड्डे पर कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम पर देसी बम से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। सालार थाना क्षेत्र के खरेरा गांव में रविवार देर रात हुई इस घटना में एक सहायक उप निरीक्षक (ASI) समेत तीन लोग घायल हो गए। बम की चपेट में आए ASI सादेक अली की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें इलाज के लिए बहरामपुर स्थित मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को खरेरा गांव में जुए का अड्डा संचालित होने की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम रविवार रात मौके पर छापेमारी करने पहुंची। पुलिस के पहुंचते ही वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और कुछ लोग मौके से भागने लगे।
आरोप है कि इसी दौरान कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों को निशाना बनाकर देसी बम फेंकना शुरू कर द�