पातेपुर: वैशाली SP विक्रम सिहाग ने किया पातेपुर थाना का वार्षिक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश
वैशाली SP विक्रम सिहाग ने शविवार की देर शाम 7 बजे के करीब पातेपुर थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण करने पहुंचे SP ने थाना के विभिन्न पंजीयों का गहन अवलोकन किया। थाना परिसर में साफ सफाई के साथ लंबित कण्डों का त्वरित निष्पादन करने, फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए भी निर्देश दिए गए।