अवंतिपुर बड़ोदिया: खेजड़िया गांव में 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
अवंतीपुर बड़ोदिया थाना क्षेत्र के ग्राम खेजड़िया में मंगलवार सुबह 19 वर्षीय युवक का शव फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी सुबह परिवार के सदस्यों को हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए पोलायकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया