खंडवा नगर: खंडवा पुलिस को 'ऑपरेशन खोज' में मिली बड़ी सफलता, 35 साल पुराना स्थायी वारंट तामील किया गया
खंडवा पुलिस द्वारा स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे 'ऑपरेशन खोज' के तहत एक और महत्वपूर्ण सफलता हासिल हुई है। थाना मोघटरोड पुलिस ने वर्ष 1991 के आर्म्स एक्ट से जुड़े 35 साल पुराने प्रकरण में फरार स्थायी वारंटी शेख अनवर पिता शेख हुसैन, निवासी कसाईपुरा, खंडवा को गिरफ्तार कर वारंट की तामील की। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से अपनी पहचान छिपा रहा